About
Terms
Privacy
Contact
Apple Services
India
Apple Podcasts
Podcast
Apple Services India
Updating
Sudiksha Bharat
Sudiksha Bharat
Released: 2021-09-12
© Sudiksha Bharat
Free
0%
3 Episodes
Audio
Free
0%
3 Episodes
Audio
Released: 2021-09-12
© Sudiksha Bharat
Most Recent Episode
लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरेराह युवक को मेरी गोली
Time: 3:23
Play
लखनऊ। पुलिस से बेखौफ अपराधियों ने आज पुराने लखनऊ के ठाकुरगंज और सहादतगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर रात करीब 8 बजे एक 35 वर्ष युवक की गोली मारकर हत्या कर दी । लबे सड़क हुई हत्या की सनसनीखेज घटना के बाद सहादत गंज और ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर लहूलुहान पड़े युवक को ट्रामा सेंटर भेजा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से जनता के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सहादतगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
जानकारी के अनुसार सआदतगंज थाना क्षेत्र के तंबाकू मंडी चौपटिया के पास रहने वाले अकबर अली के 35 वर्षीय बेटे अन्नू उर्फ अनवर को रात करीब 8:00 बजे कैम्पबेल रोड पर स्थित बाजपाई पूरी की दुकान के पास सर में गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि अन्नू को जिस समय गोली मारी गई उस समय चौराहे पर काफी भीड़ थी और हमलावर के साथ कई अन्य लोग भी आए थे। सर के गोली लगने के बाद अन्नू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। अनु को गोली मारकर भाग रहे एक हमलावर को जनता के द्वारा पकड़ा भी गया है । बताया जा रहा है करीब 2 वर्ष पहले मृतक अन्नू उर्फ अनवर का चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचन मार्केट के पास कथित अपहरण हुआ था यही नहीं अनु के भाई कि तंबाकू मंडी में गोली मारकर हत्या की जाचुकी है। बताया यह भी जा रहा है अन्नू का भाई एक दशक पूर्व नाका क्षेत्र में हुए एक व्यापारी के अपहरण कांड में भी जेल जा चुका है। जनता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान सड़क पर पड़े अनु उर्फ अनवर को ट्रामा सेंटर भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड का कारण जमीनी विवाद सामने आ रहा है । बताया जा रहा है कि मृतक अनवर पर हमला करने में एक व्यक्ति नहीं करती कई व्यक्ति आए थे और पहले से ही घात लगाए बाजपाई पुरी भंडार के पास इंतजार कर रहे थे जैसे ही हमलावरों को अनु नजर आया एक हमलावर ने अनवर के सर में सटा कर गोलीमार मार दी। पुराने लखनऊ कैम्पबेल रोड पर हुए इस सनसनीखेज वारदात के बाद कई थानों की पुलिस और पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीवी नाथ सिन्हा का कहना है कि 3 लोगो को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने घटना का स्पष्ट करण तो नहीं बताया लेकिन बताया यही जा रहा है कि घटना के पीछे जमीनी विवाद सामने आया है और मृतक अनवर कुछ महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था।
Episode ID:
1000535054484
GUID: a84f6e76-f498-44c0-bd99-103c460670a9
Release Date: 12/09/2021, 13:41:37
Description
News channel
Feed URL
https://anchor.fm/s/5f926544/podcast/rss
Apple Podcasts: Customer Reviews
No Entry