AboutTermsPrivacyContact
 
Updating
Ek Villain (Original Motion Picture Soundtrack)

Ek Villain (Original Motion Picture Soundtrack)

Released: 2014-05-28
℗ 2014 Super Cassettes Industries Private Limited
Ek Villain (Original Motion Picture Soundtrack) - QR Code
6 Tracks
31:21
Buy on iTunes Store
Listen on Apple Music
6 Tracks
31:21
Buy on iTunes Store
Listen on Apple Music
Released: 2014-05-28
℗ 2014 Super Cassettes Industries Private Limited

संगीत के नोट्स के साथ दिलों को भी हिट करते हुए गाने।

सुरमयी धुनों से भरपूर इस ऐल्बम में संगीतकार-गायक अंकित तिवारी का “गलियाँ” दिल को छू लेने वाला, जादुई सा, बार-बार सुनने वाला गाना है। मनोज मुन्तशिर के बोलों को अपने उत्कृष्ट संगीत-संयोजन और गायन से अंकित इतनी ख़ूबसूरती से मोड़ देते हैं कि आप भूल जाते हैं कि वास्तव में ये एक दुःख भरा गाना है। गाना एक अनप्लग़्ड नोट पर बंद होता है और अचानक इलेक्ट्रिक गिटार भीने ऑर्केस्ट्रा के साथ केंद्र स्तर लेता है, जहाँ बांसुरी और वायलिन एक 'वाह' के रूप में उभरतीं हैं। “ग़लियां अन्प्लग्ड” एक आश्चर्यजनक पैकेज है, जहाँ प्रमुख किरदार निभानेवाली श्रद्धा कपूर अपनी गायकी से मंत्रमुग्ध करतीं हैं। इसमें मधुर पियानो के साथ ध्वनिक गिटार भी है। पाकिस्तानी बैंड सोच के गाना “आवारी” में अदनान धूल और मोमिना मुस्तेहस्न के दमदार स्वरों में स्वप्न-रूपी संगीत-संयोजन एक मद्धम सा सुक़ून देता है। हल्के-फुल्के बोलों से दुःख का ऊँचे सप्तक में विस्तार एक रॉक गीत का एहसास देता है। अरिजीत सिंह की परिचित आवाज़ में “हमदर्द” में मिथुन की बेहतरीन लिखावट है।

© Apple Music
+3
#99 in Top Albums