हिप हॉप, सूफ़ी और मद्धम-धीमे ट्रैक्स — ऐल्बम एक, शैली अनेक।
प्रीतम के इस धमाल ऐल्बम में अपने मदमस्त रैप और दमदार गायकी से पहला गाना “सेल्फ़ी ले ले रे” सेल्फ़ी-क्रेज़ी जनता और बजरंग बली के लिए श्रद्धा के मिश्रण से अनूठा है। “तू चाहिए” आतिफ़ असलम की मख़मली आवाज़ में रोमांटिक है, जो अपनी दमदार बीट्स से गाने को सुखद ऊर्जा देता है। अपने बेतुके बोलों से दिलचस्प “आज की पार्टी” को मीका सिंह ने फ़ुलटू मस्ती और धमाल से भरा है, और साबरी ब्रदर्स की मशहूर क़व्वाली का रूपांतरण “भर दो झोली मेरी” अपने असली ज़ायक़े को बरक़रार रखता है, जहाँ अदनान सामी की आवाज़ सच्चे दिल की ग़ुहार है।